Monday, March 30, 2020

देवफल इच्छा ।।

किन देवी देवता से क्या प्राप्ति की इच्छा करनी चाहिये? 



सूर्य से आरोग्य की, अग्नि से श्री की, शिव से ज्ञान की, विष्णु से मोक्ष की, दुर्गा से रक्षा की, भैरव से दुर्गम कार्य पार करने की, सरस्वती से विद्या के सार की, लक्ष्मी से ऐश्वर्य वृद्धि की, पार्वती से सौभाग्य की, शची से मंगल वृद्धि की, स्कन्द से संतान वृद्धि की और गणेशजी से सर्व की इच्छा ( याचना ) करनी चाहिये । 

" आरोग्यं भास्करादिच्छेत् श्रियमिच्छेेत् हुतशनात् । 
ईश्वराज्ज्ञानमन्विच्छेत् मोक्षमिच्छेज्जनार्दनात् ।। 
दुर्गादिभिस्तथा रक्षां भैरवाद्यैस्तु दुर्गमम् । 
विद्यासारं सरस्वत्या लक्ष्म्या चैश्वर्यवर्धनम् ।। 
पार्वत्या चैव सौभाग्यं शच्या कल्याणसन्ततिम् । 
स्कन्दात् प्रजाभिवृद्धिं च सर्वं चैव गणाधिपात् ।।"

( लौगाक्षि स्मृति ) 


No comments:

Post a Comment